फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: समाजवादी पेंशन में सामने आया बड़ा घोटाला, 14 हजार अपात्र बने थे लाभार्थी

Thu, 25 May 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना - फोटो : ‌facebook
विज्ञापन
सपा सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना की जांच में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। मऊ जिले में इस योजना में 13 हजार 887 अपात्र अवैध रूप से पेंशन लेते मिले हैं।
विज्ञापन


इनमें चार पहिया रखनेवालों से लगायत पक्के मकानों वाले तथा सरकारी नौकरी करनेवाले भी शामिल हैं। प्रशासन इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी कर रहा है।

सपा शासन में शुरू हुई समाजवादी पेंशन के लिए पात्रों के चयन की जिम्मा नगरपालिका, नगर पंचायतों और ब्लाकों को दिया गया था। सभी ने लक्ष्य के मुताबिक 63 हजार 826 लाभार्थियों का चयन किया।
विज्ञापन


सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने इस योजना के लाभार्थियों के सत्यापन का आदेश दिया। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने एकएक लाभार्थी की जांच की। एक महीने तक हुई सघन जांच के बाद जो तस्वीर सामने आई है। वह काफी चौंकाने वाली है।

कुल लाभार्थियों के 20 प्रतिशत यानी 13 हजार 887  पेंशनधारक अपात्र जबकि 49 हजार 939 पात्र पाए गए हैं। इनका चयन मानकों को दर किनार कर किया गया था। ये एक साल पेंशन पा चुके हैं। हर लाभार्थी के खाते में छह हजार रुपये भेजे गए थे।

अब देखना है साकार इस रकम की वसूली का कोई फरमान जारी करती है अथवा पेंशन बंद कर इन्हें यो ही छोड़ दिया जाता है।           
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन में 122 अपात्र

पेंशन
मऊ जिले में वृद्धावस्था पेंशनधारकों की जांच में 122 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इस योजना में कुल 42 हजार 344 पेंशनधारक हैं। मामले में  प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने कहा कि   जांच के बाद समाजवादी पेंशन योजना के 13 हजार 887 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आगे जो निर्देश मिलेगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें