फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अफजाल अंसारी बोले- जन्म भूमि से बड़ा कोई देश नहीं, सांसद धर्मेंद्र ने ब्रिगेडियर उस्मान को किया नमन

Fri, 03 Jul 2026 06:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि दुनिया में हिंदुस्तान की सेना सबसे बहादुर है और देश की सुरक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहती है। वहीं सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि जन्मभूमि से बड़ा कोई देश नहीं होता। दोनों नेताओं ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

विज्ञापन
अमर शहीद महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान का किया नमन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक युद्ध के दौरान 3 जुलाई 1948 को शहीद हुए पहले ब्रिगेडियर अमर शहीद महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान का 78वें शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार की शाम को घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव में उनके पैतृक आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने ब्रिगेडियर उस्मान के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी और जन प्रतिनिधियों से बीबीपुर में उनकी एक आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की जरूरत पर बल दिया। 

विज्ञापन




मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की आजादी में ब्रिगेडियर उस्मान की अहम भूमिका रही है। उन्होंने स्वयं को कुर्बान कर दिया परंतु गुलामी को स्वीकार नहीं किया। देश को हिंदू मुस्लिम में बांटकर विभाजन करने का कार्य सत्ता रूढ़ दल करना चाह रही है। जिसे पूर्ण नहीं होने देंगे। दुनिया में हिंदुस्तान की सेना सबसे बहादुर है। आज युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर देश एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। 

विज्ञापन

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि सत्ता रूढ़ दल फूट डालो राज करो की राजनीति कर रही है। देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले को जनता पसंद करती है। ऐसे ही आप अपने आप में देश भक्ति की भावना जागृत करें। 

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे है गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान एक सच्चे राष्ट्र भक्त सैनिक थे। 1947 में भारत पाक विभाजन के समय उन्हें पाक सरकार द्वारा आर्मी चीफ बनाने का ऑफर दिया था। लेकिन ब्रिगेडियर उस्मान ने पाक के उस नापाक पेशकश को ठुकराकर भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देना स्वीकार किया। 
विज्ञापन

हर देशवासी को अपने हृदय में उसी तरह की देशभक्ति पुनर्जीवित करना होगा तभी उस शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा को मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी, विधायक राजेंद्र कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, उमर अंसारी एवं जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद यदुवंशी ने भी संबोधित करते हुए अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान की जीवनी पर प्रकाश डाला। 

कहा कि हमें गर्व है कि आज हम उस वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने को इकट्ठा हुए हैं जिसने अपनी वीरता से दुश्मन देश के सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए थे। ऐसे वीर शहीद पर हर किसी को गर्व होना चाहिए। सीताराम यादव के संचालन में चले इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजक सुहेल अहमद ने अतिथियों सहित सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस अवसर पर उमेश चंद पांडेय, डॉ. सलीम खान, प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गुप्ता, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, जयराम सिंह, मौलाना शम्स तबरेज, वीरेंद्र भारती, रमेश यादव, नीरज यादव, सैयद जफर आलम, नसीम अख्तर, सेराज अहमद, लालचंद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें