फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महालक्ष्मी की आराधना कर गंगा में प्रवाहित किया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधी समाज में 16 दिन से मनाया जा रहा सगड़ा पर्व बुधवार को महालक्ष्मी की आराधना के साथ संपन्न हो गया। पर्व के आखिरी दिन अर्दली बाजार, अमर नगर कॉलोनी, सोनिया, सिंधू नगर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में शाम को सिंधी महिलाओं ने समूह में पूजा व हवन किया।
विज्ञापन

सगड़ा पर्व की पूजा के लिए महिलाओं ने सबसे पहले मिट्टी से घोड़ा बनाकर उस पर राजा को बैठाया। जिसके बाद उस पर मीठी टिक्की, सतपुड़ा, आटे का हलवा व चावल का भोग लगाया गया। 16 दिनों तक बाजू में बांधे गए 16 गाठों वाले सगड़ा को अर्पित कर उसके सामने आटे के दिए में चार मुखी दीपक जलाकर आरती की गई। जिसके बाद महालक्ष्मी की पूजा कर उनकी कथा सुनी गई। पूजा के आखिर में भगवान को चढ़ाए गए प्रसाद को पोखरे व गंगा जी में प्रवाहित किया गया।
मां लक्ष्मी से मांगी सुख, समृद्धि की प्रार्थना
महालक्ष्मी सुख व समृद्धि की देवी हैं, उनकी पूजा से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इस साल पूरा देश वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में महालक्ष्मी से सुख समृद्धि के साथ सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की गई। - ज्ञानी प्रद्वानी
विज्ञापन

16 दिन तक घरों में उत्सव जैसा था माहौल
16 दिन तक सुबह स्नान, ध्यान के बाद मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना से घर का पूरा माहौल उत्सव सा प्रतीत होता था। आखिरी दिन मां को मीठी रोटी, सतपुड़ा का भोग लगाया और फिर पूजा आरती करने के बाद कथा सुन हवन किया। - कोमल रूपानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें