फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद कहीं घुटने तक तो कहीं कमर तक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार शाम को बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। एक घंटे की बारिश में सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गईं। नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था फेल हो गई। यह हाल तब है जब नगर और जल निगम ने ड्रेनेज सिस्टम पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोदौलिया, दशाश्वमेध, गिरजाघर और नई सड़क पर तालाब सी स्थिति नजर आई। कहीं घुटने तक तो कहीं कमर तक पानी से होकर राहगीरों और वाहन चालकों को गुजरना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने से जनता में गुस्सा भी दिखा। उन्होंने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को खूब कोसा। अंधरापुल, सरैयां डाट पुल के नीचे कई वाहन चालकों की गाड़ियां बंद हो गईं। जिसकी वजह से मेकैनिकों की चांदी रही। नगर निगम की ओर से किए गए सभी दावे हवा हवाई साबित हुए।
विज्ञापन

इनसेट
बिजली की आवाजाही जारी
शहर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बारिश से चेतगंज इलाके की बिजली गुल हो गई। तकरीबन आधे घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। उधर, शंकुलधारा उपकेंद्र में बिरदोपुर के ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की जा रही है। इसके चलते भी कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
पोल शिफ्टिंग आज, गुल रहेगी बिजली
फुलवरिया फोरलेन निर्माण के लिए बिजली के पोल शिफ्ट किए जाएंगे। कई इलाकों में शनिवार को कटौती की जाएगी। अधीक्षण अभियंता प्रथम आरएन प्रसाद ने बताया कि डीपीएच, टाउन वन, लहरतारा, ब्लॉक रोड की बिजली आपूर्ति 12 से 2.30 बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें