फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होते ही चला आचार संहिता का डंडा, उतरवाए गए बैनर और पोस्टर

Wed, 04 Jan 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर और पोस्टर हटवाए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पूरे पूर्वांचल में आचार संहिता का डंडा चलना शुरू हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को वाराणसी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों का होर्डिंग-बैनर और पोस्टर हटवाया।
इस दौरान कई सरकारी वाहनों से नीली बत्ती भी उतरवा दी गई।
अभियान के चलते पूरे दिन शहर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पूर्वांचल के तमाम जिलों का यही हाल रहा।
वाराणसी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र एवं एसएसपी नितिन तिवारी पूरे अमला के साथ सड़क पर उतर कर कचहरी, पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि प्रचार सामग्री उतरवाया।
मजिस्ट्रेट और थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 24 घंटे में राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटवा दें।  

चार पहिया वाहनों पर लगे राजनीतिक दलों के झंडे, बैक साइड में शीशे पर लगा सम्भावित प्रत्याशी का प्रचार सामग्री, हूटर, नीली और लाल बत्ती सहित शीशे पर लगी काली फिल्मों को उतरवाया।
विज्ञापन

जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र के लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये गठित तीन फ्लाइंग स्क्वाड एवं तीन स्टैटिक सर्विलांस टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण के लिए रवाना किया।
निर्देश दिया कि क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर राजनीतिक दलों के प्रचार सामग्री कत्तई नहीं लगे होने चाहिये। प्रचार सामग्रियों को हटवाने के साथ ही वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने बताया कि जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र के लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये तीन फ्लाइंग स्क्वाड एवं तीन स्टैटिक सर्विलांस टीम बनाई गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

डीएम व ​एसएसपी ने ली अधिकारियों की बैठक

कहा, 50 हजार से ज्यादा रकम मिलने पर आयकर को सूचना दें - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
जिलाधिकारी/‌‌जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र  ने  फ्लाईग स्क्वाड एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम के अधिकारियों के साथ बैठक कर  उन्हे अपने-अपने क्षेत्र में तुरंत रवाना होने का निर्देश दिया।
टीम के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण कर प्रचार सामग्रियों को तुरंत हटवा दें तथा लोगों पर पैनी नजर रखें।
एसएसपी नितिन तिवारी ने भी टीम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चुनावी रैली एवं अन्य प्रचार कार्यों पर होने वाले व्यय आदि पर निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
निर्देशित किया कि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति के पास 50 हजार से अधिक नगद धनराशि मिलने पर इसकी जानकारी आयकर अधिकारियों को अवश्य दें।
आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन के मामले में टीम के अधिकारी दोषी व्यक्ति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही कत्तई न बरती जाय। टीम की ड्यूटी एवं उनके लोकेशन की जांच स्वयं करेंगे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें