फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस का यह गांव आजादी के बाद पहली बार मनाएगा बिजली की रोशनी में दीवाली

Thu, 19 Oct 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर छपने पर जागा बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी का पूरेधूसाह गांव के लोग पहली बार बिजली की रोशनी में दीवाली मनाएंगे। चोलापुर ब्लॉक के इस गांव की चार हजार की आबादी को बिजली नसीब नहीं हुई थी। एक सप्ताह पहले यहां बिजली पहुंचते ही सभी खुशी से झूम उठे। छात्र-छात्राएं यहां काफी खुश हैं।

उनको कहना है कि इस बार दीवाली खास तरीके से मनाएंगे। घर को बिजली की झालरों से सजाएंगे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद सांसद महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर इस गांव में बिजली आ सकी है। 
विज्ञापन


चोलापुर ब्लॉक के पूरेघूसाह गांव में चार हजार की आबादी को बिजली नसीब नहीं हुई थी। अमर उजाला ने सात मई 2017 को खबर छापकर लोगों की समस्या उठाई। इसके बाद स्थानीय सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पहल शुरू की।

यहां पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत गांव के लोगों को बिजली मुहैया कराने के लिए ट्रांसफार्मर खंभे तार पहुंचाए गए। गांव में बिजली पहुंचने के बाद गांव के लोगों ने खुशी जताई। दो दिन पूर्व गांव में लोगों के बिजली के कनेक्शन जोड़े गए।
विज्ञापन


ग्रामीण दिनेश मिश्रा, नजरू, हाशमी राधेपाल ने कहा कि गांव में पहली बार बिजली आई है। लोग घर पर झालर लगा दीवाली मनाएंगे। गांव की छात्र-छात्राएं गदगद हैं। उनका कहना है कि अब वह पढ़ाई लिखाई में आसानी होगी। अभी तक अंधेरे डूबा मेरा गांव अब रोशन होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें