फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुलिस आयुक्त ने क्राइम मीटिंग में कसे पेच, कहा- माफियाओं के खिलाफ एक्शन में ना हो देरी

Sat, 12 Mar 2022 04:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए। अवैध निर्माणों की सूची नगर निगम और विकास प्राधिकरण से लेकर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने बुलाई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की पहली क्राइम मीटिंग हुई। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने जिले के थानेदारों, एसीपी और डीसीपी को दो टूक कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले में लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि चिन्हित माफियाओं के खिलाफ लेने में अब कोई देरी नहीं होनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्यवाही में तेजी लाई जाए।

विज्ञापन


कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए। अवैध निर्माणों की सूची नगर निगम और विकास प्राधिकरण से लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। शूटर्स के खिलाफ ऑपरेशन दस्तक व्यापक पैमाने पर शुरू करने का निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि आम आदमी की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर एक्शन लें। सारे व्यापारी, सर्राफा कारोबारी, गल्ला व्यापारी  एवं उद्योग व्यापार से जुड़े लोगों के साथ थाना स्तर पर शीघ्र मीटिंग करें और समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के निर्देश

पुलिस आयुक्त ने बुलाई बैठक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर सख्ती दिखाई जाए। दोषियों को तेजी से सजा कराई जाए। सार्वजनिक स्थानों पर असमाजिक तत्वों पर अंकुश लगाई जाए। साथ ही कहा कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति कुर्क में तेजी लाएं। आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें