सोमवार की दोपहर बाद कैंट स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई, लखनऊ रूट पर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। मुंबई जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन में एसी कोच में भी चढ़ने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करते नजर आए। स्लीपर कोच में भी जाने के लिए भी यात्रियों को जगह नहीं मिल रही थी। प्लेटफार्म-पांच पर ही आई श्रमजीवी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, प्लेटफार्म-दो पर आई सम्बलपुर एक्सप्रेस, प्लेटफार्म-छह पर आई इंदौर एक्सप्रेस, प्लेटफार्म-आठ पर पहुंची दून एक्सप्रेस और प्लेटफार्म-एक पर आई लिच्छवी एक्सप्रेस में जरूरत से ज्यादा भीड़ थी। रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि यह भीड़ आने वाले दस दिनों तक देखने को मिल सकती है।
कौन होते हैं कोच अटेंडेंट
कोच अटेंडेंट एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखते हैं। गेट के बगल ही स्टोर रूम में इनके रहने की जगह होती है। ये यात्री को बेड रोल के तौर पर चादर, तकिया, कंबल आदि उपलब्ध कराते हैं।
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में ऐसा नहीं हो सकता है और न ही किसी यात्री ने ऐसी शिकायत की है। फिर भी यदि ऐसा है तो जहां से ट्रेन चलती वहां इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
- गौरव दीक्षित, निदेशक, कैंट रेलव स्टेशन