फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में हर घर को 24 घंटे बिजली

Tue, 09 Jun 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले चार साल में देश को बिजली किल्लत से निजात मिल जाएगी। वर्ष 2019 तक खेती, उद्योग के लिए भरपूर बिजली दी जाएगी जबकि घरों को 24 घंटे आपूर्ति की तैयारी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में सोमवार को होम एलईडी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कहा कि बिजलीघरों के पास 28 दिन के कोयले का स्टाक है और गर्मी भर बिजली की किल्लत नहीं होने वाली। इससे पहले उन्होंने अस्सी घाट पर स्ट्रीट एलईडी का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

 
 उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है। वितरण और पारेषण नेटवर्क को भी मजबूत करने की योजना है। एक लाख करोड़ रुपये से पारेषण नेटवर्क दुरुस्त किया जाएगा जबकि वितरण ढांचे को बेहतर बनाने का काम दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना और इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आईपीडीएस) के तहत किया जा रहा है। इसके साथ ही ऊर्जा संरक्षण पर भी काम किया जा रहा है।

एलईडी (लाइट इमिटिंग डायोड) लाइट्स बढ़ावा देकर 10 हजार मेगावाट बिजली बचाने की तैयारी है। देश में इस 20 करोड़ एलईडी बल्बों का वितरण किया जाएगा और 250 शहरों में 90 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। तीन साल में पूरे देश को एलईडी की दूूधिया रौशनी से नहला देने की योजना है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें