फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल बाद बीएचयू में मिली अलायंस फेलोशिप, इस महिला वैज्ञानिक के नाम उपलब्धि

Thu, 31 Dec 2020 12:23 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में बीएचयू परिसर का खूबसूरत दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीएचयू में ग्यारह साल बाद किसी वैज्ञानिक को डीबीटी इंडिया अलायंस फेलोशिप मिली है। यहां सेंटर ऑफ जेनेटिक डिसआर्डर में तैनात डॉ. चंदना बसु को अर्ली कॅरियर फेलोशिप मिला है। करीब 11 साल बाद बीएचयू के किसी वैज्ञानिक के नाम यह उपलब्धि दर्ज हुई है, इसमें शोध के लिए 1.67 करोड़ रुपये की धनराशि भी मिली है। 

विज्ञापन


वर्ष 2008 में वेलकम ट्रस्ट यूके ने डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इंडिया के साथ मिलकर भारत के वैज्ञानिकों के लिए वेलकम ट्रस्ट डीबीटी इंडिया अलायंस फेलोशिप शुरू किया था। तब से बीएचयू को इसका इंतजार था। डॉ. चंदना बसु फेलोशिप पाने वाले देश के 12 वैज्ञानिकों में से एक हैं और बीएचयू की पहली वैज्ञानिक हैं।

इस अध्ययन में मनुष्य के बालों के विभिन्न आकार और उससे संबंधित जींस और उनके मॉलिक्यूलर मैकेनिज्म के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। डॉक्टर चंदना ने बताया कि इस शोध से हमें बालों से संबंधित रोगों और पूर्व मनुष्यों के जैविक अनुकूलन के बारे में जानकारी मिलेगी। बताया कि दस साल विदेश रहने के बाद बीएचयू जैसे संस्थान में शोध करना गर्व की बात है। संस्थान के कोऑर्डिनेटर प्रो. परिमल दास ने भी डॉ. चंदना को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें