फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मुकदमा वापस न लेने पर अधिवक्ता को दी जान से मारने की धमकी, कमरे में बंधक बनाकर लूट

Fri, 22 Apr 2022 05:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अधिवक्ता कुंदन कुमार सिंह ने चितईपुर के महामनापुरी कॉलोनी निवासी बालमुकुंद मिश्रा व अन्य अज्ञात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अधिवक्ता डॉक्टर कुंदन कुमार सिंह ने चितईपुर के महामनापुरी कॉलोनी निवासी बालमुकुंद मिश्रा व अन्य अज्ञात पर जान से मारने की धमकी देने और फुलवरिया मार्ग पर कमरे में बंद कर लूट का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने न्यायालय में लगाई गुहार तो कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने शुक्रवार को लूट समेत विभिन्न धाराओं में एक नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


 कुंदन कुमार सिंह के अनुसार बीते 23 मार्च को आरोपी कुछ अज्ञात लोगों के साथ कचहरी स्थित उनके चेंबर में आए। सभी बालमुकुंद पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगे। मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 24 मार्च को चितईपुर स्थित घर जाते समय फुलवरिया मार्ग पर रोक लिया।

एक एक कमरे में बंधक बनाकर चेन, घड़ी, 4500 रुपये और बैग लूट लिया। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि यह सब कुछ चितईपुर के पूर्व चौकी प्रभारी के शह पर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें