फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुर्व्यवहार से अधिवक्ता नाराज, नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार करने के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। एसडीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि पुलिस की कार्यशैली में सुधार न होने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक बार भवन में हुई। इसमें अधिवक्ता विरेंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर विचार किया गया। अधिवक्ता विरेंद्र सिंह ने प्रार्थना पत्र में कहा कि पुश्तैनी मकान को तोड़ कर उसी स्थान पर नया मकान बनवाया गया है। इसके विरुद्ध विपक्षी ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद
गलत कथनों के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उसी को आधार मानकर करीमुद्दीनपुर पुलिस ने थाने पर बुलाकर दुर्व्यवहार किया। संघ के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि उपजिलाधिकारी से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन देकर वार्ता की जाएगी। अंत में सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार राय एवं संचालन सचिव जयराम तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें