फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में 640 सीटों पर एमटेक-एमफार्मा में दाखिले शुरू, 19 विषयों में पीएचडी का मौका

Sat, 21 Mar 2026 03:01 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में इंजीनियरिंग के 10, विज्ञान के तीन और ह्यूमैनिटीज के एक विभाग सहित कुल 17 ब्रांच और पीएचडी के 19 ब्रांच में दाखिले होंगे। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार से सत्र 2026-27 के लिए पीजी के 640 सीटों पर दाखिले शुरू हो गए। इसमें एमटेक, एमफार्मा और पीएचडी कोर्स शामिल हैं। प्रवेश की ऑनलाइन प्रकिया 13 अप्रैल तक चलेगी। सबसे ज्यादा एमटेक सिविल इंजीनियरिंग में 74 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


इंजीनियरिंग के 10, विज्ञान के तीन और ह्यूमैनिटीज के एक विभाग सहित कुल 17 ब्रांच और पीएचडी के 19 ब्रांच में दाखिले होंगे। संस्थान की ओर से प्रवेश की सूचना और ब्रोशर भी जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए help. admission@ iitbhu. ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।

जुलाई से शुरू होगा नया सत्र 

जुलाई से ही एमटेक, एमफार्मा और पीएचडी के नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी। इसमें फुल टाइम रेगुलर कैटेगरी रजिस्ट्रेशन और फाइनेंशियल असिस्टेंस, एक्सटर्नल रजिस्ट्रेशन कटेगरी, पार्ट टाइम और फुल टाइम स्पॉन्सर्ड कैटेगरी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें; Ganga Aarti: ललिता और नमो घाट पर एक साथ शाम 6:30 बजे गंगा आरती, आने-जाने के चार बड़े रास्ते

नहीं दिया प्रमाण तो रद्द होगा प्रवेश
यदि ऐसे उम्मीदवारों का चयन हो जाता है तो उनका प्रवेश इस शर्त पर होगा कि वे पंजीकरण की तिथि से पहले प्रोजेक्ट, थीसिस परीक्षा और वायवा सहित सभी परीक्षाओं को पूरा करने का प्रमाण प्रस्तुत करेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेजों को जमा करने की अंतिम तिथि तक न्यूनतम अंकों और ग्रेड के साथ योग्यता डिग्री और परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: अब व्हाट्सएप पर हाउस टैक्स का बिल भेजेगा एआई चैटबॉट, मोबाइल पर मिलेगा पूरा हिसाब-किताब
विज्ञापन

केमिकल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल में 59-59 सीटों पर प्रवेश

सिविल इंजीनियरिंग के बाद सबसे ज्यादा केमिकल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 59-59 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 54, फार्मेसी में 49, मेटलर्जिकल में 44, खनन इंजीनियरिंग में 36, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30, मटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 24, मेडिकल डिवाइसेज में 20, सिरेमिक इंजीनियरिंग में 19, टनलिंग और भूमिगत स्थान इंजीनियरिंग में 15 सीटों पर प्रवेश होगा। जबकि सबसे कम सिस्टम इंजीनियरिंग, डिसीजन साइंस, बायो केमिकल और बायो मेडिकल ब्रांच में 12-12 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

इन सीटों के अलावा पांच फीसदी दिव्यांग आरक्षण
आईआईटी बीएचयू में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पांच फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इन्हें कुल सीटों की संख्या में नहीं जोड़ा गया है। दरअसल दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए प्रावधान संबंधित श्रेणी से ही किया जाएगा। इसके अलावा वे अभ्यर्थी भी फॉर्म भर सकते हैं जिनके रिजल्ट लिखित परीक्षा या साक्षात्कार तक नहीं आए होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें