फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नहीं दे पाए जवाब तो एडीजी जोन ने लगाई फटकार, जानिए क्या था सवाल

Thu, 29 Mar 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के बाद बुधवार को समीक्षा बैठक में एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने जिले के पुलिस अधिकारियों से ऐसा सवाल किया सभी शांत हो गए। जब काफी देर तक किसी ने कोई जवाब नहीं दिया तो  एडीजी जोन ने फटकार लगाई। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : twitter
चिह्नित माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में थानेदार, सीओ और एडिशनल एसपी क्यों कोताही बरत रहे हैं। वाराणसी पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के बाद यह सवाल एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने जिले के पुलिस अधिकारियों किया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi police - फोटो : twitter
उन्होंने कहा कि साक्ष्य के साथ भ्रष्टाचार के मामले सामने आए तो चितईपुर चौकी प्रभारी रामकृपाल सिंह को निलंबित कर जैसे मुकदमा दर्ज कराया गया है वैसा ही हश्र अन्य का भी होगा। बैठक में भेलूपुर, रामनगर, जंसा, कपसेठी और फूलपुर के इंस्पेक्टर एडीजी जोन के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए तो फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। 

 

4 of 6
varanasi police - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद एडीजी जोन ने बताया कि एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और एसपी क्राइम को कहा गया है कि चिह्नित माफिया के खिलाफ कार्ययोजना बना कर काम करें। समय निर्धारित कर बताएं कि कितने दिन में किस अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi police - फोटो : twitter
हत्या और लूट के लंबित मामलों के खुलासे में एसपी क्राइम तेजी लाएं। एंटी रोमियो दल की सक्रियता न होने की वजह से छेड़खानी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। चेन स्नेचिंग के लिए सीधे थानेदार जिम्मेदार होंगे और बख्शे नहीं जाएंगे। बैठक में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज, सभी एएसपी, सीओ और थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi police - फोटो : अमर उजाला
एडीजी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन स्थित रिहायशी कालोनियों की नालियां बजबजाती रहीं और आवासों के पीछे-पीछे कूड़े का अंबार दिखा। इसके साथ ही आदेश कक्ष के पीछे कूड़े के ढेर में आग लगी रही। एडीजी जोन ने पुलिस लाइन में अभिलेख देखने के बाद शस्त्रागार, वर्दी स्टोर, स्टोर, पुलिस अस्पताल, बैरकों, कैंटीन, यातायात पुलिस लाइन और पुलिस आफिस का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें