फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने के लिए एडीजी ट्रैफिक ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी को जाम से निजात दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था का हाल जानने लखनऊ से पहुंची एडीजी ट्रैफिक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों संग बैठक की। ट्रैफिक लाइन के सभागार में बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। बेहतर यातायात संचालन, चुनौतियों और त्योहार, इवेंट पर सुगम यातायात बनाए रखने आदि कई विषयों पर चर्चा की। एडीजी ट्रैफिक ने इसके पूर्व ट्रैफिक लाइन का निरीक्षण कर संसाधनों और अभिलेखों का हाल भी जाना।
विज्ञापन

एडीजी ट्रैफिक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने यातायात व्यवस्थाओं की समस्याओं, चुनौतियों और भविष्य की कार्य योजना की समीक्षा की। अतिक्रमण मुक्त सड़कें, जाम रहित यातायात संचालन के प्रति कटिबद्धता को देखते हुए यातायात बल, उपकरणों, संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य पर जोर दिया। उन्होंने सभागार में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से कहा कि सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। सड़कें साफसुथरी रहेंगी तो यातायात भी सुगम बना रहेगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा आरती सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी, एसीपी ट्रैफिक अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
तकनीकी का करें अधिक से अधिक इस्तेमाल
सिगरा स्थित कमांड व कंट्रोल सेंटर में निरीक्षण के दौरान एडीजी ट्रैफिक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि यातायात संचालन में तकनीकी का इस्तेमाल अधिक करें। शहर में जहां कभी भी यातायात का दबाव अधिक दिखे, वहां अतिरिक्त फोर्स लगा दें। फैंटम और संबंधित थाने से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। सीसी कैमरे से यह निगरानी जरूर हो कि कहां-कहां यातायात में बाधा आ रही है। यातायात दबाव वाले क्षेत्रों, चौराहों पर विशेष योजना बनाकर काम करें। इस दौरान उन्होंने जाम वाले क्षेत्रों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें