वाराणसी में सोमवार को ककरमत्ता मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में जाम की हालत किसी से छुपी नहीं है। जिधर जाइए उधर जाम ही जाम मिलना तय होता है। जलालीपुरा मार्ग पर सोमवार रात आठ बजे अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अनिल कुमार सिंह जाम में फंस गए। इस दौरान एक किमी तक लगे जाम में राहगीरों को परेशान देख एडिशनल सीपी ने वायरलेस कराया तो जैतपुरा इंस्पेक्टर शशि भूषण राय गैर हाजिर मिले। इस पर एडिशनल सीपी ने इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिस कर्मियों को काफी फटकार लगाई। इसके बाद जैतपुरा और आदमपुरा थाने की पुलिस फास्ट हुई और जाम छुड़ाया।
दरअसल, आठ बजे के करीब एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था का स्कोर्ट जलालीपुरा की ओर जा रहा था। इस दौरान कज्जाकपुरा और हुनमान फाटक रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण लड़क पर करीब एक किलो मीटर के दायरे में जाम लगा हुआ था। जाम छुड़ाने के लिए कहीं कोई पुलिसकर्मी भी नहीं दिखा। इस दौरान पब्लिक को परेशान देख सीपी कानून व्यवस्था के साथ चल रहे हमराहियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर जैतपुरा इंस्पेक्टर का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आदमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।