फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का किया निरीक्षण, कहा- तय समय में पूरा करें कार्य

Tue, 31 Aug 2021 10:15 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य अवनीश अवस्थी ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने विश्वनाथ धाम निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
 
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य की जानकारी ली। इस दौरान धाम का निरीक्षण कर अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा कराने के साथ ही समय-समय पर इसकी मॉनिटरिंग करते रहने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन करने के बाद अपर मुख्य सचिव ने विश्वनाथ धाम में मंदिर परिसर से लेकर मंदिर चौक और गंगा घाट तक बनने वाले हर एक भवनों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने विश्वनाथ धाम निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

तय समय में सभी कार्य पूरा करें
अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि कंपनी तय समय में सभी कार्य पूर्ण करें और इसकी मॉनिटरिंग भी किया जाना जरूरी है। काम में किसी प्रकार की कोई रुकावट ना हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण करें। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से अपर मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य और बनने के बाद संचालन सहित कई अन्य बिंदुओं के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि एजेंसी द्वारा बताई गई सभी बाधाओं को दूर कर दिया गया है। बैठक में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें