Varanasi News: बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री और अभिनेत्री पूजा चोपड़ा बनारस आईं। गंगा में नौकायन किया। इस दौरान गंगा घाटों की सुंदरता देखकर वह अभिभूत नजर आईं।
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री भी बनारस की यात्रा पर पहुंची। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने भी गंगा में नौका विहार किया। वहीं, अभिनेत्री पूजा चोपड़ा ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने गंगा में नौका विहार भी किया।
घाटों की सुंदरता देखकर वह अभिभूत नजर आईं। उन्होंने बनारस की गलियों में भ्रमण किया और बनारसी चाट का स्वाद लिया। सोशल मीडिया पर बनारस यात्रा की तस्वीरें शेयर करते हुए पूजा ने लिखा कि काशी में आकर मन को शांति और सुकून मिलता है।