जाने-माने एक्टर रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ बनारस की घाटों पर आराम फरमाते दिखे। दंपती ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रवि दुबे अपनी पत्नी और अभिनेत्री सरगुन मेहता के साथ काशी पहुंचे। आध्यात्म और आस्था की नगरी वाराणसी में दोनों ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
काशी भ्रमण के दौरान रवि और सरगुन पूरी तरह से पारंपरिक अंदाज में नजर आए, जिससे स्थानीय लोगों के साथ उनके फैंस में उत्साह देखा गया।
रवि दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर काशी यात्रा की कई मनमोहक तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। एक वीडियो में वह घाट पर बैठकर गंगा का मनोहारी लुत्फ देखते नजर आ रहे हैं। जबकि एक अन्य पोस्ट में वह पत्नी सरगुन के साथ गंगा को नमन कर रहे हैं। उनके इन पोस्ट्स को लाखों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए रवि ने लिखा, 'काशी का हर क्षण दिव्य और अविस्मरणीय है। बाबा का आशीर्वाद और गंगा मैया की कृपा मिल गई।' वहीं, सरगुन ने भी लिखा, "कभी सोचा नहीं था कि आध्यात्म को इतने करीब से महसूस करूंगी। काशी ने दिल छू लिया।"
विज्ञापन
बता दें कि अभिनेता रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन फिल्म व टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं। दोनों ने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। सरगुन के कई गाने अदाकारी हिट हुई है। काशी दौरे के दौरान दोनों बेहद सहज और आभारी दिखे।