फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में असलहा लहराने वाले शाहरुख की गिरफ्तारी पर अभिनेता अनुराग ने जताई खुशी

Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

नई दिल्ली में हिंसा के दौरान खुलेआम असलहा लहराने के आरोपी शाहरुख की गिरफ्तारी की खबर सुन कर मुंबई से आए अभिनेता अनुराग मिश्रा ने मंगलवार को खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अब जाकर कलेजे को ठंडक मिली है। अनुराग सिगरा थाने पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली कि उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ जांच कहां तक पहुंची।

विज्ञापन

 

नई दिल्ली में बीते दिनों दंगे के दौरान असलहा लिए शाहरुख की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद अनुराग की फोटो और उनकी फेसबुक आईडी को सोशल मीडिया पर वायरल कर लोग कहने लगे कि दिल्ली हिंसा का दोषी शाहरुख नहीं है। उधर, अनुराग यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए बीती 20 फरवरी को बनारस आ गए थे। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने 27 फरवरी को सिगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 

‘अमर उजाला’ से बातचीत में अनुराग ने कहा कि शाहरुख की गिरफ्तारी से राहत महसूस कर रहा हूं। हालांकि जब तक मेरी फोटो और फेसबुक आईडी वायरल करने वाले लोग बेनकाब नहीं हो जाते, तब तक शांति नहीं मिलेगी। हमारी अपील है कि बगैर जाने और समझे किसी को भी निशाना न बनाएं। उधर, पुलिस का कहना है कि जिस आईडी से सबसे पहले फोटो वायरल हुई थी, उसे डिलीट कर दिया गया है। इस वजह से दिक्कत हो रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें