फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दूर की कक्ष निरीक्षकों की कमी तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा में छात्रों, कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का रिकॉर्ड माध्यमिक शिक्षा विभाग को समय से नहीं मिल पा रहा है। समय-समय पर केंद्राध्यक्षों को निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में 24 मार्च से 131 केंद्रों पर चल रही परीक्षा में हर केंद्र पर एक कमरे में दो-दो कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी करनी है। कई ऐसे केंद्र हैं, जहां कक्ष निरीक्षकों की कमी है, लिहाजा एक ही कक्ष निरीक्षक से ड्यूटी करानी पड़ रही है। इसके अलावा पहली और दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के दो घंटे बाद तक परीक्षा देने वाले छात्रों, कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति का ऑनलाइन ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद भी कई केंद्रों से जानकारियां समय से नहीं मिल पा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को इस तरह की कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

13 अप्रैल को होगी अंग्रेजी की रद्द परीक्षा
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर जो 30 मार्च को लीक होने की वजह से निरस्त हो गया था, वह 13 अप्रैल को होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी केंद्राध्यक्षों, सेक्टर मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। बताया कि वाराणसी समेत 24 जिलों में अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्र पर 13 अप्रैल को सुबह 8 से 11.15 बजे तक कराई जाएगी।
सामाजिक विज्ञान की 3336 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सुबह की पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 85 केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 46468 छात्रों में 43132 ने परीक्षा दी। इस दौरान 3336 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर में व्यवसायिक शिक्षा वर्ग में 416 छात्रों में 407 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें