डीएम ने कहा कि सीलन से दस्तावेज प्रभावित न हो इसका ध्यान रखा जाए। रद्दी को तत्काल हटवा दिया जाए ताकि सफाई रहे। तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण में उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस से आने वाले मामलों, एक से तीन साल और इससे ऊपर के धारा-34 और धारा-67 के लंबित मामलों के संबंध में जानकारी ली। सबसे अधिक लंबित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुराने मामलों की पेंडेंसी का निस्तारण न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कार्यालय खंड विकास अधिकारी, पिंडरा का निरीक्षण कर जल संचयन के लिए बने अमृत सरोवर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, कार्यालय परिसर की सड़क को दुरुस्त कराने और जर्जर आवासीय भवनों को ध्वस्त कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।