फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू बवाल के दौरान ड्यूटी के लिए बुलाए गए 198 पुलिसकर्मियों ने नहीं की रिपोर्ट, अब मिलेगा दंड

Mon, 01 Oct 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीएचयू में बीते सप्ताह बवाल के दौरान शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर रेंज के तीन जिलों चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से 198 पुलिस कर्मियों ने लंका थाने पर रिपोर्ट ही नहीं की।
विज्ञापन


एसएसपी की रिपोर्ट पर आईजी रेंज ने चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षकों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहे 198 पुलिस कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। 24 सितंबर की आधी रात बाद बीएचयू परिसर में मेडिकल और कला संकाय के छात्रों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी की घटना हुई थी।

बवाल बढ़ता देख चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिले के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें 25 सितंबर की शाम छह बजे तक लंका थाने में रिपोर्ट करने के लिए आईजी रेंज आफिस से कहा गया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने 26 सितंबर की सुबह पुलिस कर्मियों की उपस्थिति जांची तो पता लगा कि चंदौली के 44, गाजीपुर के 66 और जौनपुर के 88 पुलिसकर्मी गैरहाजिर हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने गैरहाजिर पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट आईजी रेंज को दी। आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को ड्यूटी से गैरहाजिर रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। कहा कि वीवीआईपी और आकस्मिक ड्यूटी को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें