फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका का पर्स छीनने वाला बदमाश हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह चौराहा के समीप शनिवार को बजरडीहा क्षेत्र निवासी स्कूटी सवार शिक्षिका के साथ हुई लूट का पुलिस ने चौबीस घंटे में खुलासा कर दिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने रविवार को गनेशपुर कंदवा निवासी चंद्रशेखर पटेल को नाथूपुर रेलवे क्रासिंग तिराहा के समीप से गिरफ्तार किया जबकि उसका साथी टाइगर चकमा देकर भाग निकला। चंद्रशेखर के पास से पुलिस ने एक बाइक, छह हजार रुपये, एक मोबाइल और लेडीज पर्स बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि बजरडीहा क्षेत्र की शिक्षिका के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआई सुरेश प्रकाश सिंह, रामदवर यादव और राघवेंद्र बहादुर सिंह लगे हुए थे। रविवार को आरोपी के नाथूपुर रेलवे क्रासिंग के समीप आने की जानकारी मिली तो घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ भेलूपुर ने बताया कि वारदात के खुलासे में मंडुवाडीह चौराहा के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और शिक्षिका के मोबाइल की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें