फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा करने वाले 620 यात्रियों पर कार्रवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें वाराणसी और मऊ की टीम द्वारा कुल 620 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से कुल 4,65,000 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन व सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में मऊ को केंद्र बिंदु बनाकर शुक्रवार को वाराणसी- मऊ खंड, मऊ-बलिया खंड, मऊ-भटनी खंड और मऊ-शाहगंज खंड पर बस रेड और सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जांच टीम के सदस्यों ने भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर, बलिया-शाहगंज पैसेंजर, दादर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, साबरमती, ताप्ती गंगा गोदान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग की। जांच टीम में मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह, आईसीपी मऊ अरुण कुमार, सीआईटी राकेश कुमार, सीटीटीआई मारूफ खान, सुनील सिंह, रईस अहमद समेत दर्जनों आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें