फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: वाराणसी में रेलवे और जिला प्रशासन ने तीन मंजिला भवन ढहाया, पुलिस चौकी के सामने थी बिल्डिंग

Sat, 29 Jan 2022 07:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के महमूरगंज पुलिस चौकी के सामने तीन मंजिला भवन को  रेलवे और जिला प्रशासन ने ढहा दिया। इससे पहले भी रेलवे प्रशासन इस भवन के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची थी लेकिन बात नहीं बन पायी थी। 
विज्ञापन
रेलवे और जिला प्रशासन ने तीन मंजिला भवन ढहाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के महमूरगंज में शनिवार को रेलवे ने जिला प्रशासन के साथ तीन मंजिला भवन को ढहा दिया। काफी जद्दोजहद के बाद मकान के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू हुई। महमूरगंज पुलिस चौकी के सामने 19 सौ वर्गफीट तीन मंजिला भवन है।

विज्ञापन


इस मकान में आठ भाइयों का परिवार रहता था। निचले तल पर दुकानें थीं।  बनारस रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर आरओबी से सटा यह मकान अतिक्रमण में था। मकान को रेल प्रशासन दो साल से गिराने का प्रयास कर रहा था, लेकिन बात नहीं बन पा रही थी।

वर्ष 2020 में रेलवे प्रशासन द्वारा भवन गिराने के लिए भारी मात्रा में स्थानीय पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया गया था। लेकिन स्थानीय विधायक के मौके पर पहुंचने के बाद ध्वस्तीकरण टीम वापस लौट गई थी। शनिवार सुबह ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ प्रभारी और रेलवे सुरक्षा बल व जेसीबी मशीन लेकर भवन को गिराने पहुंचा।
विज्ञापन

पढ़ेंः चिकित्सकों ने बिना चीर-फाड़ दिल की नस कर दी सीधी, महिला मरीज की एंजियोप्लास्टी बनी थी बड़ी चुनौती

विज्ञापन

रेलवे और जिला प्रशासन ने तीन मंजिला भवन ढहाया - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी सुरेंद्र बहादुर सिंह और सहायक सुरक्षा आयुक्त एमके गौतम के साथ मंडुवाडीह थानाध्यक्ष के साथ अन्य फोर्स भी मौजूद रही। भवन में रहने वाले देवी प्रसाद का आरोप रहा कि अभी न्यायालय में भवन का मामला चल रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें