संस्थान के प्रभारी डीन प्रो.जगत कुमार राय ने बताया कि फरवरी माह में चलने वाले इस युवा महोत्सव का ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होगा, जिसमें साहित्यिक, ललित कला, नृत्य, थिएटर समेत 20 विभिन्न कार्यक्रम कराया जाएगा।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भौमिकी विभाग के डॉ. अमिय कुमार सामल ने सभी को आकांक्षा के विभिन्न सोशल मीडिया पेज की जानकारी दी। एप्प का डेवलपमेंट एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र विकास कुमार पटेल ने किया है। इस दौरान आयोजन समिति से दिव्यांशु सिन्हा, ऋ षभ कुमार, धवल, अदिति, अंजलि, अनुपम, अंकिता, दानिश, नवनीत , अनिमेष, प्रिया, साक्षी एवं सुजीत मौजूद रहे।