फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; पिस्टल बरामद

Tue, 14 Apr 2026 03:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फायरिंग करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 14 अप्रैल को अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी द्वारा फायरिंग से संबंधित मामले में कार्रवाई की गई। ग्राम पियरी के पास हाईवे पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी रोहन यादव (23) निवासी आनापुर सरैया, थाना करंडा को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर तत्काल अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें; Indian Railway: बनारस रेलवे स्टेशन के पार्किंग में ट्रेनों की मिलेगी जानकारी, लग रहा नया डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में मारपीट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें