पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी जगह किसी और को बैठाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी बलिया जिले के फेफना का निवासी है।
वाराणसी के कोइराजपुर के स्कूल में पुलिस भर्ती की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाने वाले आरोपी बलिया के फेफना निवासी अनुज प्रताप को बड़ागांव थाने की पुलिस ने हरहुआ स्थित रिंग रोड से मंगलवार को गिरफ्तार किया। अनुज को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
बड़ागांव थानाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि 17 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा में अनुज प्रताप ने अपनी जगह अंबेडकर नगर निवासी अरुण पांडेय को लोहता थाना के राम प्यारी देवी इंटर कॉलेज में परीक्षा दिलाई थी। अरुण को एक लाख रुपये देने की बात कही गई थी।
प्रथम पाली की परीक्षा देने के बाद वह द्वितीय पाली में दूसरे की जगह परीक्षा देने कोइराजपुर स्थित एक स्कूल आया था। चेकिंग के दौरान अरुण पकड़ लिया गया था। पूछताछ में अरुण ने अनुज प्रताप की जगह परीक्षा देने की बात स्वीकार की थी। साथ ही, आजमगढ़ के कंधरापुर निवासी अशोक कुमार द्वारा एक लाख रुपये में सौदा कराने की बात भी स्वीकार की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा, हरहुआ चौकी प्रभारी शिवानंद सिसोदिया, हैंड कांस्टेबल राम विलास यादव व पंकज सिंह सम्मिलित थे।