फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल: एंटी करप्शन टीम ने पाउडर लगे नोट किसान के हाथ भिजवाए और फिर सरेआम दबोचा

Sun, 04 Sep 2022 10:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में एक लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। जब लेखपाल तहसील से निकलकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और किसान को बुलाकर रिश्वत लेने लगा तभी आसपास खड़ी एंटी करप्शन की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पिंडरा तहसील का एक लेखपाल रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम ने मुकदमा दर्ज कराकर उसे फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

घटना शनिवार की शाम साढ़े छह बजे की है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी हरेकृष्ण पांडेय अपने खेत की पैमाइश कराने के लिए लेखपाल धर्मेंद्र चौरसिया के यहां चक्कर लगा रहे थे। सुबह लेखपाल ने तहसील बुलाया था।
विज्ञापन

हरेकृष्ण पांडेय ने बताया कि 8 हजार रुपए घुस लेने के बाद पैमाइश पूरी करने की बात कही। इस पर किसान तैयार हो गया और एंटी करप्शन टीम के प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव से संपर्क किया। एंटी करप्शन प्रभारी के निर्देशानुसार पाउडर लगे नोट को लेकर लेखपाल को देने के लिए भेजा गया। जब लेखपाल तहसील से निकल कर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और किसान को बुलाकर 8 हजार रुपये लेने लगा तभी आसपास खड़ी टीम भी पहुंच गई और रंगे हाथ घुस लेते हुए गिरफ्तार कर थाने लाई। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें