फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: तुलसी घाट पर नहाने के दौरान डूबे दो स्कूली छात्र, एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

Wed, 13 Apr 2022 02:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तुलसी घाट पर स्नान के दौरान दो छात्र गंगा में डूब गए। दोनों अपने दोस्तों के साथ मुगलसराय से आए थे। एनडीआरएफ के गोताखोरों ने घंटों की तलाश के बाद छात्रों के शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
तुलसी घाट पर दो छात्र गंगा में डूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के तुलसीघाट पर बुधवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ और मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत से दोपहर बाद दोनों का शव निकाला। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सात दोस्तों का समूह अस्सी घाट घूमने आया हुआ था। 

विज्ञापन


चंदौली के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रविनगर निवासी दिवाकर मोदी (16), अलीनगर निवासी अंकित यादव (17)और दो अन्य छात्र केंद्रीय विद्यालय में हाईस्कूल के छात्र थे। जबकि तीन अन्य छात्र मानस कान्वेंट स्कूल के छात्र थे। सात दोस्तों का समूह सुबह में अस्सी घाट घूमने आया और इसी बीच सभी छात्र तुलसी घाट पहुंचकर गंगा स्नान करने लगे।

नहाते समय दिवाकर मोदी और अंकित यादव गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, दोनों दोस्त को डूबता देख अन्य छात्रों के चीखने चिल्लाने पर घाट किनारे मल्लाहों ने तुरंत गंगा में छलांग लगाया। हालांकि जब तक दोनों छात्रों के पास मल्लाह पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी। दोनों छात्र गंगा में समा चुके थे।

विज्ञापन

घर से बिना बताए बनारस आए थे सभी छात्र

इसी बीच सूचना पाकर अस्सी पुलिस चौकी भी पहुंच गई और एनडीआरएफ को सूचना दी। आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ के गोताखोरों ने किसी तरह दोपहर बाद दोनों छात्रों के शव को खोज निकाला। तब तक पुलिस की सूचना पाकर मुगलसराय से दोनों छात्रों के परिजन भी पहुंच गए। घाट पर अपने लाल का शव देखते ही परिजन बेसुध हो गए। भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद दो छात्रों ने बताया कि हम लोग घर में बगैर सूचना दिए अस्सी घाट घूमने आए हुए थे। दिवाकर और अंकित को डूबता देख दो दोस्त ने गंगा में उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जबकि तीन अन्य छात्र मौके से डर के मारे भाग निकले।
विज्ञापन

तुलसी घाट पर स्नान खतरे के सामान

घाट भ्रमण पर आने वाले अधिकतर लोग तुलसी घाट पर नहाने के दौरान डूब रहे हैं। सावधानी पूर्वक स्नान नहीं करने वालों के साथ हादसे हो रहे हैं। पुलिस की ओर से तुलसी घाट पर सावधानी का बोर्ड भी लगाया गया है। पिछली कई घटनाओं में यह देखा गया कि तुलसी घाट पर डूबने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें