वाराणसी में दर्दनाक हादसा हुआ। रेल नीर लेकर बिहार से आ रहे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक की मौत हो गई।
रामनगर हाईवे स्थित साक्षी पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक मुन्ना सिंह की मौत हो गई। खलासी रामसागर घायल हो गया। ट्रक में रेल नीर का पेटी लोड था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
बिहार मुजफ्फरपुर निवासी ट्रक चालक मुन्ना सिंह और खलासी राम सागर राय शुक्रवार की रात में रेल नीर लोड कर बिहार से मुगलसराय रेलवे-स्टेशन आ रहा था। रात में वह मुगलसराय आने के बजाय रास्ता भटक गया और रामनगर चला गया। रामनगर हाईवे स्थित राधिका पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रेलर वाहन से टकरा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक और खलासी को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक मुन्ना सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रामनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया की दोनों वाहन को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। डंपर चालक जौनपुर के दीपापुर का अखिलेश यादव है। पुलिस की मुस्तैदी से हाईवे पर यातायात सुचारू कर दिया गया है।