फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः एक ही स्कूटी पर सवार तीन छात्र निकले थे पिपरी बांध घूमने, ट्रक की टक्कर से दो की मौत 

Fri, 04 Dec 2020 08:07 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के सोनभद्र जनपद में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक ही स्कूटी पर सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी सवार दो की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। तीनों छात्र हैं और पिपरी बांध घूमने निकले थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि तीनों छात्र शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से विद्यालय में साइंस की परीक्षा देने के लिए एक ही स्कूटी से निकले थे। परीक्षा की जगह तीनों छात्र पिपरी बांध घूमने चले गए थे। घटना अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित धनवार मोड़ की है। 

डीएवी अनपरा में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एचएससीएल कालोनी निवासी राकेश गुप्ता (17) पुत्र श्याम बिहारी, निखिल गुप्ता (16) पुत्र अमित गुप्ता और ध्रुव शुक्ला (16) पुत्र कौशल शुक्ला शुक्रवार को घर से सुबह 11 बजे विद्यालय में साइंस की परीक्षा देने के लिए स्कूटी से निकले, लेकिन तीनों विद्यालय न जाकर पिपरी बांध घूमने चले गए।

लौटते समय दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे जैसे ही वे बैरपान के धनवार मोड़ के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे राख ढोने वाले ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में निखिल और अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार तीसरा छात्र ध्रुव शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ध्रुव को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीनों स्कूटी सवारों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन

उधर हादसे के बाद निखिल और राकेश का शव परिजनों ने घटना स्थल पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। दोपहर बाद पौने तीन बजे से लगा जाम शाम करीब साढ़े छह बजे तक चला। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह, पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा, शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथलेश मिश्रा सहित अनपरा, पिपरी, शक्तिनगर तीनों थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने परिजनों और मौजूद लोगों को समझा बुझाकर शाम करीब साढ़े छह बजे जाम को खुलवाया। कोतवाल ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें