फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Tue, 20 Oct 2020 12:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक।
विज्ञापन

बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के नगरा मार्ग स्थित डकिनगंज चौराहे पर सोमवार सायं सात बजे के करीब ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में हुए हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


 पकड़ी थाना क्षेत्र के सरा गांव निवासी रमाकांत राजभर (48), किशुनदेव राजभर (45) और रामाश्रय राजभर (36) एक ही बाइक पर सवार होकर सिकंदरपुर से अपने घर सरा के लिए आ रहे थे। वह डकिनगंज चौराहे पर पहुंचे थे कि ट्रक को ओवरटेक करते समय उसके पिछले चक्के से धक्का लग जाने के कारण तीनों ट्रक के नीचे आ गए।


हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मरने वालों में दो राजमिस्त्री व एक मजदूर था। तीनों काम करके शाम को एक ही बाइक से आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें