फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बलिया में बेटे के सामने हादसे में माता पिता की मौत, एक ही बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहे थे घर

Tue, 15 Jun 2021 04:09 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के समीप की घटना है। बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद दर्दनाक हादसा हुआ। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जनपद में एक दर्दनाक हादसे में बेटे के सामने ही माता-पिता ने दम तोड़ दिया। बेटा अपने माता-पिता को बाइक पर लेकर रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था। नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


फेफना थाना के डुमरी गांव निवासी सुमेर भारती अपने पिता रामानंद राम (60) और मां सुदामी देवी (55) को बाइक से नरही क्षेत्र के बघौना गांव स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी तो सभी एक पेड़ की छाया में रुक गए। बारिश थमने पर माता-पिता को सुमेर ने चलने के लिए कहा। सुमेर अभी माता-पिता को बाइक पर बैठा ही रहा था कि बलिया की ओर जा रहे वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सुदामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रामानंद ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें