फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन हादसा: अहिल्याबाई घाट पर नहाते समय डूबा जौनपुर का युवक, शादी में शामिल होने आया था बनारस

Sun, 17 Apr 2022 02:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जौनपुर के नौतनवा निवासी राजेश गुप्ता (21) अपने चचेरे भाई गोपाल गुप्ता के साथ   अहिल्याबाई घाट पर स्नान करने आया था। स्नान के दौरान राजेश की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
युवक का शव निकाला गया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अहिल्याबाई घाट पर लगातार दूसरे दिन हादसा हुआ है। शनिवार के बाद रविवार को भी  अहिल्याबाई घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक की मौत हो गई। युवक के शव को निकाल लिया गया है। जौनपुर के नौतनवा निवासी राजेश गुप्ता (21) अपने चचेरे भाई गोपाल गुप्ता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बनारस आया था।

विज्ञापन


रविवार दिन में करीब 12 बजे वह अपने भाई के साथ अहिल्याबाई घाट पर स्नान करने पहुंचा। स्नान के दौरान राजेश गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख चचेरे भाई ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद संजय साहनी ने छलांग लगाई। 

काफी प्रयास के बाद राजेश को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसने दम तोड़ दिया था। सूचना पर दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई में जुट गए। राजेश के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने का इंतजार हो रहा है। शनिवार को अहिल्याबाई घाट पर डूबने से लखनऊ के युवक की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें