फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बवाल, बनारस में अलर्ट: जगह-जगह पुलिस की कड़ी निगहबानी, चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 17 Apr 2022 09:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हनुमान जन्मोत्सव पर नई दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा निकालने के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने  सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया  है।
विज्ञापन
वाराणसी में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमान जन्मोत्सव पर नई दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा निकालने के दौरान हुए बवाल के बाद बनारस में अलर्ट रहा। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर काशी और वरुणा जोन के हनुमान मंदिर और शोभायात्रा को लेकर शनिवार रात कड़ी निगहबानी रही। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ककरमत्ता और चितईपुर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन


डीसीपी काशी आरएस गौतम ने रात में संकट मोचन मंदिर परिसर और आसपास इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। संकट मोचन मंदिर के पास पार्किंग और जगहों की तलाश ली गई। उधर, डीसीपी वरुणा जोन आदित्य लांग्हे ने पांडेयपुर सहित अन्य क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थानेदारों को निर्देशित किया। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें