फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती के दौरान हादसा: नाव पर चढ़ने की कोशिश में आंध्र प्रदेश का श्रद्धालु गंगा में डूबा, तलाश जारी

Wed, 16 Aug 2023 10:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर बुधवार देर शाम नाव पर चढ़ने की कोशिश में पैर फिसलने से आंध्रप्रदेश से आया श्रद्धालु गंगा में डूब गया। उसकी तलाश जारी है।  श्रद्धालु अपने परिवार के साथ गंगा आरती देखने आया था। 
विज्ञापन
गंगा में डूबे श्रद्धालु की तलाश में जुटी एनडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर बुधवार देर शाम नाव पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से आंध्रप्रदेश से आया श्रद्धालु गंगा में डूब गया। आननफानन स्थानीय मल्लाहों के साथ ही एनडीआरएफ के गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तलाश जारी है। गंगा के तेज बहाव में बहने की आशंका है। श्रद्धालु के साथ आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश से नागराज (61) अपनी पत्नी और बच्चों के संग काशी बाबा दर्शन के लिए पहुंचे थे। बुधवार दिन में दर्शन-पूजन के बाद नागरादज सपरिवार विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखने पहुंचे। जगह कम होने के कारण उन्होंने नाव पर बैठकर आरती देखने का मन बनाया। पत्नी और बच्चे तो नाव पर चढ़ गए लेकिन पैर फिसलने के कारण नागराज गंगा में गिर गए।

पत्नी और बच्चों ने शोर मचाया। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई लेकिन तेज बहाव होने के कारण नागराज का कोई सुराग नहीं मिला। जल पुलिस और एनडीआरएफ का एक दल गंगा में उतरा लेकिन उनके हाथ भी असफलता ही लगी। तेज बहाव होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत हो रही है। अभी प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें