वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। राजनीति विज्ञान विभाग में शोध की प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले कार्यकर्ता इस मामले में कार्रवाई, प्रवेश प्रक्रिया से विभागाध्यक्ष को अलग रखने और 15 दिन में प्रवेश प्रक्रिया खत्म कराए जाने की मांग पर अड़े हैं।
गुरुवार को विभाग में धरना, प्रदर्शन के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार शाम को केंद्रीय कार्यालय पर कुलपति कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। परिषद के बीएचयू इकाई के विभाग संयोजक अधोक्षज पांडेय ने बताया कि 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक समाधान करने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।