सीएचएस में लॉटरी और मेरिट से दाखिला लिए जाने के बीएचयू प्रशासन के फैसले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप)कार्यकर्ता शनिवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल रहे। केंद्रीय कार्यालय पर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रवेश परीक्षा से दाखिला लिए जाने का आदेश जारी करने की मांग की।
अभाविप बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि जल्द ही प्रवेश परीक्षा को बहाल नहीं किया गया तो परिषद की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले दो वर्षों से लॉटरी से दाखिला लिया गया लेकिन अब स्थितियां सामान्य होने के बाद प्रवेश परीक्षा कराया जाना छात्रों के हित में हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द से जल्द आदेश जारी करना चाहिए। इस दौरान भास्करादित्य त्रिपाठी, साक्षी सिंह, सौरभ राय, अधोक्षज पांडेय, सर्वेश सिंह, आशुतोष शांडिल्य, सौरभ झा, मुरलीधर, अदित्य गुप्ता, दीपक,आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।