बीएचयू में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र प्राक्टोरियल बोर्ड पहुंचे और अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया और अनियमितता का आरोप लगाया। सुरक्षा गार्डों के साथ उनकी जमकर धक्का मुक्की हुई।
बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना प्रदर्शन चल रहा है। छात्रों और प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन
छात्रों ने कि हॉस्टल में अराजकता बढ़ रही है। एंट्रेंस में घोर अनियमितता है। आईओआई फंड का जमकर दुरूपयोग हो रहा है।
शैक्षणिक गतिविधियों में लापरवाही के साथ ही छात्रों की गुंडागर्दी सातवें आसमान पर है। प्रदर्शन करने वाले छात्र कुलपति की गाड़ी के आगे छात्र विरोधस्वरूप लेट गए। फिर, सेंट्रल ऑफिस की दीवार पर चढ़ गए। एक छात्र ने अपने ऊपर गमले फोड़ने की धमकी दी। वहीं कुर्ता पायजामा में आया एक छात्र जमीन में लेटकर विरोध करने लगा। 5 से 6 गार्डों ने उसे वहां से जबरन हटाया तो वो छात्र चिल्लाने लगा कि जानबूझकर दलित छात्र को प्रताड़ित किया जा रहा है।