फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : 331 अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली, पासिंग आउट परेड में पहुंचे घरवाले; भेंट की गई खुकरी

Wed, 04 Dec 2024 10:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी के छावनी में अग्निवीरों ने पासिंग आउट परेड में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने की शपथ ली। अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता और भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे। 
विज्ञापन
वाराणसी स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में पासिंग आउट परेड के दाैरान अग्निवीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में 31 हफ्ते के कठिन प्रशिक्षण के बाद 331 अग्निवीरों ने पासिंग आउट परेड में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने की शपथ ली। अग्निवीरों की परेड की सलामी 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के ब्रिगेडियर अनिर्बन दत्ता ने ली। इस दौरान गोरखा जवानों को नेपाली संस्कृति के अनुसार खुकरी भेंट की गई।

विज्ञापन




39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर युवाओं को मजबूत, मानसिक रूप से चुस्त-सख्त और युद्ध के लिए तैयार सैनिकों में बदलने व उनकी क्षमताओं का निर्माण करने में माहिर है। इन सैनिकों को देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय यूनिटों में तैनात किया जाता है। अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता और भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे। 
विज्ञापन


सटीकता और शान से मंत्रमुग्ध किया
अग्निवीरों के सैन्य ड्रिल का प्रदर्शन अद्भुत था। उन्होंने अपनी सटीकता और शान से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा अग्निवीरों के दस्तों ने सलामी मंच के सामने हथियार पेश किए तो मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। आत्मविश्वास से भरे जवानों के मार्च के शानदार दृश्य को देखकर उनके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

इन अग्निवीरों को मिला पदक
टैक्टिक्स में सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर संदीप लिंबू
बैटल फिजिकल में सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर बृजेन परियार 
फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर सूर्या तमांग 
ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर प्रवीण राय 
बायोनेट फाइटिंग में सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर अक्षय कुंवर
दूसरा ऑल राउंड बेस्ट अग्निवीर प्रवीण राय 
सर्वांगीण सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर संदीप लिंबू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें