Varanasi News: मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग के लिए अभ्यर्थी सात अप्रैल सात मई तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र अपने शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति के साथ अन्य दस्तावेज लेकर आवेदन कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र में सत्र 2025-26 के दाखिले के लिए आवेदन सात अप्रैल से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि सात मई तय की गई है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद दुबे ने बताया कि इच्छुक छात्र अपने शैक्षिक अभिलेखों (हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तथा स्नातक इत्यादि) की छायाप्रति, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
20 जून को मेरिट सूची जारी की जाएगी। कोचिंग क्लास एक जुलाई से शुरू होंगी। कोचिंग में यूपीएससी/ यूपीपीएस, जेईई/नीट, एनडीए/सीडीएस/एसएस सी/यूपीएसएसएससी/बैंक पीओ की तैयारी कराई जाएगी।