फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi news : वाराणसी कमिश्नरेट में कार्यवाहक डीसीपी वरुणा जोन बनी आरती सिंह

Tue, 05 Jul 2022 02:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिछले दिनों डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे के गैर जनपद तबादले के बाद आईपीएस आरती सिंह को वरुणा जोन की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन
डीसीपी वरुणा जोन, आरती सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले दिनों डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे के गैर जनपद तबादले के बाद आईपीएस आरती सिंह को वरुणा जोन की कमान सौंपी गई है। कार्यवाहक पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह अब तक अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थी। वहीं, अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


वाराणसी कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिसूचना व सुरक्षा आईपीएस विक्रांत वीर अब पुलिस लाइंस के कार्यो का भी पयर्वेक्षण करेंगे। अपर पुलिस आयुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज संतोष कुमार मीणा अब अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय का भी कार्य देखेंगे। एसीपी कैंट लखन सिंह यादव अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें