स्कूल प्रशासन का पक्ष
दूसरी ओर, स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलेश दत्त पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में इन दावों को भ्रामक और असत्य बताया। प्रधानाध्यापक के अनुसार, जुलाई 2023 में जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा गिर गया था, जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पास के 'कोनिया सट्टी प्राथमिक विद्यालय' के भवन में स्थानांतरित कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें; शिकंजा: देश भर में 143 लोगों से 116 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपियों को पकड़ेगी एसआईटी
वर्तमान में स्कूल बंद नहीं है, 52 नामांकित बच्चों को शिक्षक नियमित रूप से पढ़ा रहे हैं। पुराने भवन का मामला कोर्ट में लंबित होने और स्टे ऑर्डर होने की वजह से वहां नया निर्माण नहीं हो पा रहा है। आदमपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया।
एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया की आप प्रवक्ता मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट के तथ्यों की जांच कर रही है।