फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश: पांच दिनों से 25 गांवों के मुख्य मार्ग पानी में डूबे, आवागमन ठप, 60 हजार की आबादी लाचार

Thu, 27 Aug 2026 02:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में लगातार बारिश होने के बाद पांच दिनों से 25 गांवों के मुख्य मार्ग पानी में डूबे रहे। ऐसे में लोगों का आवागमन ठप होगया। जलभराव के चलते 60 हजार की आबादी लाचार रही।
विज्ञापन
जलभराव के बीच जाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में मूसलाधार बारिश और जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था ने जिले के करीब 25 गांवों में जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कें पिछले पांच दिनों से पानी में डूबी हुई हैं, जिससे 60 हजार से ज्यादा आबादी का आवागमन ठप हो गया है। लोग घुटने भर पानी से गुजरने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा मार स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों पर पड़ रही है। दैनिक जरूरतों के सामान के लिए लोगों को लंबे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


केस-1: शहाबगंज में पांच गांवों के मार्ग डूबे
मूसलाधार बारिश से शहाबगंज विकास खंड क्षेत्र के पांच से ज्यादा गांवों के मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की व्यस्था न होने से इमिलिया, परमंदापुर, पचपरा और जेंगुरी के मार्ग पानी से डूब गए हैं।

केस-2: सतपोखरी और भिसौड़ी में 10 साल से एक ही दर्द
दुलहीपुर क्षेत्र के सतपोखरी और भिसौड़ी गांव के मुख्य मार्ग बीते पांच दिनों से जलमग्न हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 10 वर्षों से जलभराव की इस गंभीर समस्या को झेल रहे हैं। रोज सैकड़ों लोग बदबूदार और गंदे पानी से होकर गुजरने को विवश हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3: कोरी गांव में तालाब ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी
अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव में दो दिनों की बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मुख्य मार्ग पर घुटने भर पानी भरा हुआ है। वहीं पानी लोगों के घरों में घुस गया। निचले इलाकों में 1 से 2 फीट तक पानी भरने से अनाज, चारा और घरेलू सामान बर्बाद हो गया। ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव ने चंदौली-कैली मुख्य मार्ग पर स्थित कुलाबा (पुलिया) को खुलवाकर पानी की निकासी शुरू कराई, जिससे जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगी।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में मानसून मेहरबान: 70 दिन का कोटा 55 दिन में हुआ पूरा, 577 मिलीमीटर हुई बारिश

केस-4: लोको कॉलोनी में सड़क से घरों में घुसा पानी
पीडीडीयू नगर में जलभराव से हालात बदतर हो गए हैं।रेलवे की लोको कॉलोनी को जाने वाला मार्ग जलमग्न हो गया। वहीं दर्जनों क्वार्टरों में पानी घुसने से रेलकर्मियों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से आवागमन ठप है। नालियों और गटर का पानी ओवरफ्लो होकर क्वार्टरों के अंदर चला गया।

अधिकारी बोले 
गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर है। जहां से भी शिकायत मिलती है, उसका समाधान कराया जाता है। जलनिकासी की समस्या की जांच कराकर अगले तीन दिनों तक टीम लगाकर जलनिकासी के इंतजाम कराए जाएंगे। -अविनाश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें