राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पीडीपी, जदयू, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सहित कई पार्टियों में असंतोष है। यह असंतोष भाजपा के चरित्र के चलते पैदा हो रहा है।
45 राजनीतिक दलों का पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। सोमवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से आप नेता ने कहा कि प्रभु श्रीराम टाट पर हैं जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ठाठ पर हैं।
आप नेता ने महागठबंधन के सवाल पर कहा कि यूपी में भाजपा को रोकने के लिए सपा और बसपा के गठबंधन का स्वागत करना चाहिए। अभी भाजपा के खिलाफ बन रहे महागठबंधन में आप शामिल नहीं है।
इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बनारस संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। 2014 लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल बनारस से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे।