फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ट्रक में आग लगी, खाना बना रहे चालक की मौत, कड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने किया काबू

Sun, 20 Dec 2020 02:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लहरतारा बौलिया स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक में शनिवार की आधी रात बाद आग लग गई। हादसे में झुलस कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान थोड़ी देर के लिए चांदपुर से कैंट रेलवे स्टेशन मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी अवरुद्ध रहा। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोग खासे दुखी दिखे।
विज्ञापन

 

उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर मंडुवाडीह महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि ट्रक खाली था और खड़ा था। ट्रक के अंदर ही छोटे गैस सिलिंडर पर चालक खाना बना रहा था। उसी दौरान न जाने कैसे आग लग गई कि चालक खुद को बचा न पाया और झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और दमकल की गाड़ी की मदद से आग को बुझा दिया गया। चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चालक के नाम और पते की शिनाख्त कराई जा रही है। चालक के नाम और पते की तस्दीक होते ही उसके परिजनों को हादसे के संबंध में सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें