फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपहिया वाहन के लिए दिखाना पड़ रहा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन किया गया है। सिर्फ जरूरी वाहनों को ही इंट्री दी जा रही है। वहीं चौक सहित आसपास इलाकों के रहने वाले लोगों को सिर्फ दुपहिया वाहनों की आवाजाही पर छूट दी गई है। हालांकि दुपहिया वाहन लेकर आवाजाही करने वालों का पुलिस आधार कार्ड देख रही है। नो व्हीकल जोन में रहने वालों को आने व जाने के लिए अपने वाहन के साथ ही आधार कार्ड भी दिखाना पड़ रहा है। मैदागिन स्थित ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बगैर आधार कार्ड देखे दुपहिया वाहनों को नहीं छोड़ रहे हैं। यही हाल गोदौलिया पर भी है।
विज्ञापन

उधर, व्यापारिक संगठनों की ओर से इस व्यवस्था का विरोध किया जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार इससे चौक सहित अन्य प्रमुख बाजारों की खरीदारी घट गई है। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि यह व्यवस्था व्यापारियों के लिए घातक बनता जा रहा है। इससे जल्द ही खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें