फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: महिला न्यूज एंकर समेत पांच के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा, बिना अनुमति चुनावी चर्चा का आयोजन

Thu, 13 Jan 2022 09:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार


वाराणसी के चेतगंज थाना अंतर्गत पानदरीबा स्थित पान की दुकान पर न्यूज चैनल की ओर से चुनावी डिबेट कराया जा रहा था। सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन
वाराणसी के चेतगंज थाने में मुकदमा हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बगैर अनुमति के वाराणसी में डिबेट कार्यक्रम कराना एक न्यूज चैनल की महिला एंकर, भाजपा और सपा नेता सहित पांच लोगों को महंगा पड़ गया। आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन पर चेतगंज थाने में गुरुवार को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


चेतगंज थाना अंतर्गत पानदरीबा स्थित पान की दुकान पर न्यूज चैनल की ओर से चुनावी चर्चा चल रहा था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि न्यूज चैनल की ओर से नियमों को ताख पर रख नुक्कड़ पर चुनावी चर्चा की चौपाल विषयक कार्यक्रम चल रहा था।

सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने पर जांच को 389 विधानसभा की उड़न दस्ता की टीम के साथ खंड विकास अधिकारी, बड़ागांव व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय व रिटर्निंग ऑफिसर ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पढ़ें: पूर्वांचल में कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव, जारी की प्रदेश के 125 प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें पूरी रिपोर्ट

कोविड प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा था पालन

एसीएम थर्ड गिरीश कुमार द्विवेदी, एआरओ दीपांकर आर्य, नोडल आफिसर एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी और चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता ने जांच में पाया कि बिना सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किए और बगैर कोविड-19 रोकथाम के निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन किए भीड़ जुटाया गया।
विज्ञापन

भाजपा और सपा नेताओं सहित अन्य भीड़ जुटाकर कार्यक्रम का आयोजन करने और आयोजन के दौरान प्रतिभागियों द्वारा न तो मास्क का प्रयोग किया गया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का अनुपालन किया गया था।

चेतगंज थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर महिला एंकर आयुषी प्रधान, कैमरा मैन हिमांशु, पत्रकार कुलदीप, भाजपा नेता आसिफ शेख और सपा नेता गुड्डू मुनमुन उर्फ मो साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की गई।
पढ़ेंः पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुके अजय राय को प्रियंका ने दिया टिकट, पांच बार रह चुके हैं विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें